Linktree क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करे 2024 – पूरी जानकारी

Linktree क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करे? क्या आप linktr.ee के बारे में जानते है Linktr.ee क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करते है शायद आप लोगो में से बहुत लोग जानते है और इसका उपयोग भी करते है।

लेकिन बहुत से लोग इसके बारे में नही भी जानते है तो आज मैं इसी के बारे में आपको पूरी जानकारी देने वाला हूँ यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें आप एक ही लिंक में बहुत सारे लिंक ऐड कर सकते है।

मान लो आपको Instagram पर अपने Youtube Channel और Blog दोनो का लिंक लगाना है जबकि Instagram पर सिर्फ एक लिंक लगाने का ऑप्शन होता है ऐसे में आप लिकट्री की मदद से एक से ज्यादा लिंक आप लगा सकते है।

तो आइए जानते है इसके बारे में बिस्तार से कि ये Linktree क्या है और ये कैसे करता है तो आइए शुरू करते है।

लिंकट्री क्या है – What is Linktree in Hindi?

अगर आप ध्यान से पढ़े़ तो इसके नाम में ही इसका उत्तर छिपा है जैसे लिंक का हिन्दी में मतलब है संपर्क और Tree का मतलब पेड़, “Linktr.ee = संपर्क का पेड़” जिसमें संपर्क करने के बहुत से तरीके हो।

Linktree क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करें?
Linktree क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करें?

Linktr.ee एक वेबसाइट है जो Linktree Pty Ltd Software Company है जिसका Headquarters Location: Melbourne, Australia में है जिसके Founders: Alex Zaccaria, Anthony Zaccaria, Nick Humphreys है।

Linktree के माध्यम से आप अपने सभी सोशल मीडिया के लिंक या कोई अन्य लिंक सभी लिंक को आप एक लिंक में Add कर सकते है फिर जहाँ मरजी एक लिंक को शेयर करें अब जो User उस एक Link पर कि्लक करता है उसके सामने सभी लिंक खुल जाता है अब जो लिंक User के काम का है वो उसका उपयोग करता है।

आपने ऐसा लिंक शायद देखा होगा ऐसा लिंक आपको ज्यादातर Youtube, Instagram पर ज्यादा देखने को मिलते है लेकिन बहुत से लोग इसका उपयोग हर जगह करते है।

आप मरे ही ब्लॉग के Footer मे देखेगें तो आपको All Social Media Link का एक ऑप्शन दिखेगा जिसपर आप कि्लक करेंगे तो आपको मेरे सभी लिंक उसमें मिल जायेंगे।

ये Linktree का लिंक इस तरह का होता है – https://linktr.ee/manojkideas अब आप इसको एंकर टेक्ट के रूप में उपयोग करे या सीधा लिंक के रूप में उपयोग करें ये दिखाने के लिए मैैने लिखा है बाकी आप बनायेंगे तो आपक दूसरा इसी तरह का लिंक होगा।

लिंकट्री का उपयोग कैसे करें – How to Use Linktree in Hindi?

Linktree का उपयोग करना काफी आसान है अगर आप थोड़े पढ़े – लिखे भी है तो इसको आसानी से समझ सकते है बस आपको इसके लिए किसी Browser की जरूरत पढ़ेगी।

Step 1. इसका प्रोसेस कुछ यू शुरू होता है कि किसी Browser में सर्च करे Linktree और पहले नंबर की Site Open करे।

Step 2. अब आपको ऊपर “SIGN UP FREE” पर कि्लक करना है।

Step 3. अब अगले पेज पर आपको SIGN UP करने का ऑप्शन आ जायेगा जिसमें आपको आपना Email Id, User Name और Password डालकर नीचे Terms And Conditions को मार्क (टिक लगाये) करके “Sign Up With Email” बटन पर कि्लक करे।

Step 4. यहाँ अगले पेज पर आपको अपना नाम डालना है तीन कटेगरी सेलेक्ट करनी है और मैं रोबोट नहीं हूँ पर मार्क लगाकर “Continue” बटन पर कि्लक करें।

Step 5. अब अगले पेज पर कुछ Image दिखाया जायेगा जो सही हो सेलेक्ट करे और पुष्टी करे पर कि्लक करें।

Step 6. इतना करते ही आप Linktree में SIGN UP हो जायेगे और आपके Email Id पर Verification मैसेज जायेगा जिसको आपको Verify कर देना है।

इस तरह आपका लिंकट्री एकाउंट बन गया जहाँ आप इसमें अपने लिंक Add करके इसका उपयोग कर सकते है तो आइए देखते है इस Linktree में लिंक कैसे Add करते है।

EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें?

Linktree में Link कैसे Add करते है?

तो ऊपर मैने आपको Sign Up करने का तरीका बता दिया है Sign Up करने बाद आप Link Add करने के ऑप्शन पर पहुच जाते है जहाँ आपको दो ऑप्शन दिखाई देता है

  • Linktree Free
  • Linktree Pro

Linktree Free –

इस ऑप्शन को उपयोग करने पर आपको कोई पैसे नही देने होते है इसमें आपको Pro से थोड़ा कम ऑप्शन मिलता है फिर भी आप का अच्छा काम हो जाता है फ्री में भी जो जरूरी है।

Google Adsense क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Linktree PRO  –

इससे आपको Linktree का पूरा एक्सेस मिलता है इसमें जितने भी ऑप्शन है उनका उपयोग Pro में आप कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको $6 पर Month देना होगा आप इसके फीचर के बारे में पूरा नीचे चित्र में देख सकते है।

Linktree क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करें?
Linktree क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करें?

अब बात करते है आप Linktree में लिंक कैसे Add करते हैं

Step 1. लिंक ऐड करने के लिए Add New Link बटन पर कि्लक करें

Step 2. अब ऊपर Title में जो लिंक ऐड करना चाहते है उसका नाम दे और नीचे Url में उसका लिंक डाले।

Step 3. इतना करते ही आपका एक लिंक ऐड हो जायेगा

Step 4. फिर दुसरा ऐड करने के लिए फिर से Add New Link पर कि्लक करे इसी तरह आपके पास जितने भी सोशल मीडिया लिंक है सब ऐड कर सकते है।

Step 5. अब साइड में आपको My Linktree का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिसके आगे एक लिंक होगा जैसा आप चित्र मे भी देख सकते है।

Linktree क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करें?
Linktree क्या है और लिंकट्री का उपयोग कैसे करें?

उसे कापी करे और अपने दोस्तो के साथ या किसी सोशल मीडिया पर वो लिंक लगाये अब जो भी उस लिंक पर कि्लक करेगा आपके सभी लिंक उसको दिखाई देगा।

लिंकट्री लिंक मेरा 

क्या लिंकट्री सुरक्षित है (Is Linktree Safe)

तो हाँ यह सुरक्षित वेबसाइट है क्योकि ये अगर safe नही होता तो इसके Members: 8 Million नही होते अगर आप इंस्टाग्राम चलाते है या आप एक ब्लॉगर हैं तो आपके लिए यह सही साइट है जिसका इस्तेमाल आप आपने इंस्टाग्राम में हाइपरलिंक की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते है।

मैं व्यक्तिगत रूप से अपने ब्लॉग के लिए संक्षिप्त लिंक बनाने के लिए इस वेबसाइट का उपयोग करता हूं साथ ही किसी को आपने सोशल मीडिया के बारे बताना होता है तो Linktree का एक लिंक भेज देता हूँ।

इस तरह आप भी इसका उपयोग कर सकते जो काफी तरीका है अपने सभी सोशल मीडिया को एक ही लिंक में Add करके कही भी उपयोग करने के लिए।

Google Pay से पैसे कैसे कमाए?

Linktree के फायदे क्या है?

इसका फायदा सिर्फ इतना है जहाँ भी एक लिंक लगाने का ऑप्शन है वहाँ आप अपने सभी लिंक इस Linktree की मदद से लगा सकते है अगर अफिलिएट मार्केटिंग करते है आप चाहे तो एक ही लिंक में बहुत सारे प्रोडक्ट के लिंक ऐड कर सकते है।

जिससे आपकी कमाई काफी बढ़ जायेगी जब आप एक लिंक शेयर करते है उसमें एक प्रोडक्ट होता है और हर किसी को वही प्रोडक्ट नही चाहिए होता है लेकिन कई लिंक होने से लोग अपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीद पायेगे।

Call Forwarding Meaning in Hindi । Call Forwarding क्या है?

Linktree के नुकसान क्या है?

वैसे तो Linktree के कोई नुकसान नही है और आगे चल कर होगा या नही इसका भी कोई अंदाजा नही है लेकिन मेरी समझ से इसका एक नुकसान ये होता है कि जब हम ज्यादा लिंक लगाते है तो लोग दुविधा में हो जाते है।

जैसे कोई हमारे Linktree के लिंक पर कि्लक करता है उसके सामने बहुत से लिंक खुल जाते है अब वो सोच नही पाता है किस लिंक पर जाये और कुछ लोगो को तो ये समझ ही नही आता है ये है क्या वो वही से लौट जाते है।

अंतिम शब्द – Linktree क्या है इसका उपयोग कैसे करे हिंदी में

तो ये थी Linktree से जुड़ी कुछ खास जानकारी जिसमें आपने Linktree क्या है, Linktree का कैसे उपयोग करना है, Linktree के फायदे और नुकसान सभी के बारे में अच्छी तरह समझ गये होगें।

आशा करता हूँ ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी अगर आपके मन अब Linktree से जुड़ी कोई भी संदेह हो तो आप कमेंट में पूछ सकते है मेरी हमेशा कोशिश रहती है सभी कमेंट के उत्तर दे सकू।

ये जानकारी आपको पसंद आई हो तो अपने दोस्तो के साथ Facebook, WhatsApp, Twitter और अन्य सोशल मीडिया पर शेयर करे ताकि और लोग भी Linktree के बारे में अच्छे जान पायें और कोई समस्या या सुझाव हो तो कमेंट में पूछ सकते है।

Hello दोस्तों, मेरा नाम मनोज कुमार है और आपका हमारे ब्लॉग manojkideas.com पर स्वागत है मुझे Blogging में दो सालो का अनुभव, इंटरनेट की अच्छी जानकारी है इस ब्लॉग पर हमने Make Money, Blogging और Technology की सबसे ज्यादा जानकारी शेयर करते है जोकि यह मेरे प्रयोग किये गये तरीके होते है जो मैं सीखता हूँ वही 100% रियल सिखाता हूँ।

Leave a Comment